विधायक व कलेक्टर ने स्कूल, आंगनबाड़ी का किया औचक निरीक्षण

Posted On:- 2022-06-25



  बीजापुर (वीएनएस)। विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी व कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने नगर पंचायत भैरमगढ़ के एक दिवसीय प्रवास के दौरान स्कूल व आगंनबाड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ठोठापारा स्कूल के बच्चों से रूबरू हुए विधायक मंडावी ने बच्चों के पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। वहीं कलेक्टर कटारा ने कक्षा 5वीं के छात्रा से पहाड़ा सुना और बच्चों को शाबासी दी और पूछा कि बड़े होकर क्या बनोगे बच्चों ने बड़े होकर शिक्षक बनने की बात बताई। विधायक व कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर बच्चों को दी जाने वाली मोरेंगाबार की एक्सपायरी चेक की बच्चों से आंगनबाड़ी में मिलने वाली भोजन नाश्ता की जानकारी ली। बच्चों ने बताया 3 दिन अण्डा दी जाती है। इसके अलावा अन्य पोषक आहार आंगनबाड़ी से मिलने की बात बताई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुकमती मांझी, उपाध्यक्ष जागेन्द्र देवांगन, एसडीएम भैरमगढ़ उत्तम सिंग पंचारी सहित जनप्रतिनिधी व अधिकारीगण उपस्थित थे।