आप लोगों से रूबरू होना मेरा सौभाग्य : कलेक्टर

Posted On:- 2022-06-25



समर कैंप में निस्वार्थ सेवा देने वाले 3 सौ से अधिक शिक्षक हुए सम्मानित

बलौदाबाजार (वीएनएस)। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज विकासखंड कसडोल अंतर्गत समर कैम्प में निस्वार्थ सेवा देने वाले 303 शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने सहभागी शिक्षकों के कार्य की प्रशंसा करतें हुए कहा की आपका यह छोटा सा योगदान किसी छात्र के जीवन को नई राह दिखाता है। शहर के बच्चों को तो इस तरह के प्रशिक्षण मिल जाता है। पर गांव के बच्चों को नही। इसी को देखते हुए अपने यह कार्य करने की कोशिश किया। जिसमे हमने सफलता भी अर्जित की है। हमने दो चरणों मे 5 हजार से अधिक छात्र- छात्राओं को समर कैम्प् से लाभांवित किए है। और यह सब आप जैसे शिक्षकों से ही संभव हो पाया है। आप जैसे शिक्षकों ने रूबरू होना मेरे लिए आज सौभाग्य की बात है। उन्होंने आगे कहा कि जिले से संचालित नव प्रेरणा कोचिंग की भांति हायर सेकेन्ड्ररी के कक्षा 12वीं के गणित, भौतिकी व रसायन शास्त्र की कोचिंग जिला मुख्यालय से दी जाएगी, जिसमें अधिका लधिक छात्र-छात्राओ को उनके विद्यालय स्तर पर करने लाभांवित करने की योजना है। साथ ही 1 जुलाई 2022 को एैसे शिक्षकों कमर्चारियो व अधिकारियों को सम्मानित करने की अपील किये है, जो प्रतिदिन हैलमेट का उपयोग करते है। इसके पीछे संदेश देना चाह रहे है कि सभी लोग सुरक्षित यात्रा के लिए हैलमेट का उपयोग अवश्य करें। उक्त कार्यक्रम कसडोल नगर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के सभागार में हुई। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि समर कैम्प की भांति अब सभी विद्यालयों में विद्यार्थी शनिवार को बिना बस्ता के विद्यालय आकर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करेगें। इस दौरान कसडोल के एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल मिशन समन्वयक सोमेश्वर राव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ हिमांशु वर्मा, जिला सांख्यिकी अधिकारी सुमित मेरावी, एनआईसी अधिकारी सत्यनारायण प्रधान, बीइओ के.के. गुप्ता, के.एन वर्मा, सहायक कार्यक्रम समन्वयक मनहरण लाल साहू उपस्थित रहे। गौरतलब है कि जिले के शिक्षकों की ओर से ग्रीष्म कालीन अवकाश अवधि 1 मई से 15 जुन 2022 के दौरान समर कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी संस्था के विद्यार्थियों को खेल खेल में शिक्षा, संगीत, नृत्य डाईग, पेन्टिग, चित्रकला, गायन, संगीत, योगा आदि का प्रशिक्षण दिया। ग्रामीण स्तर पर ग्रीष्म अवकाश के दौरान विद्यार्थी अक्सर गांव में घुमते रहते थे, इस वर्ष कलेक्टर डोमन सिंह के आग्रह पर शिक्षकों ने स्वस्फुर्त बच्चों को प्रशिक्षण दिये। जिसमें शिक्षकों व छात्र, छात्राओं ने उत्साह पूर्वक इस समर कैम्प में भाग लिए। जिले के सभी 06 विकासखंडों के शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर इस समर कैम्प मे भाग लेकर छात्र छात्राओं को लाभांवित किये थे।