जांजगीर-चाम्पा (वीएनएस)। पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में चयनित विद्याथिर्यों के दस्तावेजों का परीक्षण/जांच कर काऊसिलिंग की कार्यवाही जिला स्तरीय गठित समिति की ओर से किया जाना है। जिले के चयनित विद्याथिर्यों के दस्तावेजों का परीक्षण/जांच व काऊसिलिंग कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जांजगीर में 27 जून को समय 11:30 बजे से किया जाना है। अत: निर्धारित तिथि व समय में मेरिट सूची के आधार पर जिले में निर्धारित सीट (अनुसूचित जाति 05 व अनुसूचित जनजाति -02) अनुसार विद्याथिर्यों को काउंसिलिंग केलिए अपने आवश्यक दस्तावेजों (स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शपथ/सहमति पत्र, कक्षा 5वीं की अंकसूची व अपना एक पहचान पत्र तथा 2 पासपोर्ट साईज (फोटो) की मूलप्रति व छायाप्रति सहित अपने पालक के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर चांपा में उपस्थित होना है। कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए विद्याथिर्यों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क लगाकर आना अनिवार्य है।