श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में अब तक 58 लाख से अधिक हुई दवाईयों की बिक्री
Posted On:- 2022-06-25
15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने की 41 लाख रुपए की शुद्ध बचत
बलौदाबाजार (वीएनएस)। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से अब तक जिलें के 9 दुकानों में अब तक 58 लाख 62 हजार रुपए की दवाईयों की बिक्री हुई है। इससे 15 हजार 93 उपभोक्ताओं ने 41 लाख 44 हजार 557 रुपए की शुद्ध बचत की है। वतर्मान में जिले के सभी 9 नगरी निकायों में एक-एक श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है। जिनमें लगभग 59 से 72 प्रतिशत तक की छूट एमआरपी पर दी जा रही है।
बलौदाबाजार नगर पालिका अधिकारी राजेश्वरी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर बलौदाबाजार में अब तक 3 हजार 678 उपभोक्ताओं ने 39 लाख 23 हजार रुपए, भाटापारा में 2 हजार 690 उपभोक्ताओं ने 4 लाख 68 हजार 832 रुपए, सिमगा में 430 उपभोक्ताओं ने 66 हजार रुपए, भटगांव में 486 उपभोक्ताओं ने 1 लाख 22 हजार 700 रुपए, लवन में 2 हजार 975 उपभोक्ताओं ने 3 लाख 46 हजार 500 रुपए, कसडोल में 2 हजार 2521 उपभोक्ताओं ने 5 लाख 64 हजार 560 रुपए, पलारी में 723 उपभोक्ताओं ने 85 हजार रुपए, टुण्डरा में 575 उपभोक्ताओं ने 53 हजार रुपए, बिलाईगढ़ में 1हजार 15 उपभोक्ताओं ने 2 लाख 35 हजार 317 रुपए की खरीदी की है। इसमें बलौदाबाजार में लगभग 25 लाख 49 हजार रुपए, भाटापारा में 3 लाख 4 हजार 546 रुपए, सिमगा में 1 लाख 14 हजार रुपए, भटगांव में 97 हजार 360 रुपए, लवन में 3 लाख 95 हजार 683 रुपए, कसडोल में 3 लाख 27 हजार 410 रुपए, पलारी में 60 हजार 400 रुपए, टुंडरा में 42 हजार 254 रुपए, बिलाईगढ़ में 2 लाख 56 हजार 677 रुपए की बचत हुई है।
इस तरह कुल 15 हजार 93 उपभोक्ताओं ने दवाईयों में छूट के बाद 41 लाख 44 हजार 330 रुपए की बचत की है। बलौदाबाजार वार्ड क्रमांक 12 निवासी पुरूषोत्तम कुमार वर्मा ने कहा कि मैं पहले बाबूजी और पत्नि के लिए हर महिनें लगभग 6 सौ 50 रुपए की दवाईयां खरीदता था अब मैं इन्ही दवाईयों को श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से लगभग 300 रुपए में खरीदता हूं। इससे लगभग मुझे प्रतिमाह 3 सौ 50 रुपए की बचत होती है जो कि अन्य खर्चो में उपयोग होता है। इसी तरह बलौदाबाजार निवासी उजेंद्र धृतलहरे ने बताया कि मैं अपने मां और दीदी के लिए प्रतिमाह लगभग 12 सौ रुपए की दवाई लेता था। धनवंतरी मेडिकल में उक्त दवाई 5 सौ रुपए में मिल जाती है। इस तरह प्रतिमाह 7 सौ रुपए बच जाता है। जिस राशि का उपयोग घर के अन्य खर्चो के लिए करता हुं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से गरीब से गरीब व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए किए जाा रहे प्रयासों के अंतर्गत 20 अक्टूबर 2021 से श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के शहरी क्षेत्रों में जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स की स्थापना की गई है।