मंत्री सिंहदेव कोरोना संक्रमित, ट्विटर पर दी जानकारी...

Posted On:- 2022-06-25



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा -दिल्ली प्रवास से लौटकर मैने अपनी कोविड की जांच करवाई, जिसमें मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरा स्वास्थ्य ठीक है एवं चिकित्सकों के परामर्श अनुसार मैं होम आइसोलेशन का पालन कर रहा हूं।