वीरांगना रानी दुर्गावती, शक्ति और अद्यय साहस की प्रतीक थी : रंजना साहू

Posted On:- 2022-06-25



वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर धमतरी गोकुलपुर चौंक में भाजपाइयों ने •िया माल्यार्पण

धमतरी (वीएनएस)। अद्यय साहस की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके शहादत को नमन करते हुए गोकुलपुर वार्ड में रानी दुर्गावती की प्रतिमा में माल्यार्पण करने के लिए विधायक रंजना डीपेंद्र साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी पहुंचे। सर्वप्रथम समस्त भाजपाइयों ने पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उनकी शहादत को नमन करते हुए विधायक ने वीरांगना रानी दुर्गावती को अद्यय साहस व शक्ति का प्रती• बताते हुए कहा कि जहां आज के आधुनिक युग में महिलाएं नए.नए क्रीतिर्मान स्थापित कर रही है। वहीं वे इतिहास में भी किसी से पीछे नहीं है। उसका जीता जागता उदाहरण वीरांगना रानी दुर्गावती है। जिनके त्याग, साहस एवं बलिदान को आज भी देश सम्मान के साथ याद करते है। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा ने वीरांगना के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महारानी के शासनकाल में ही गोंडवाना राज्य की नींव रखी गई। हमें उनकी ताकत व साहस से प्रेरणा लेकर हमें अपना मार्ग प्रसस्त करना चाहिए। उनकी शहादत को नमन करते हुए माल्यार्पण करने महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिथिका विश्वास, जनपद सदस्य रुपाली ध्रुव, देवेश अग्रवाल, रितु साहू सहित समाजिक जन शामिल हुए।