वनांचल क्षेत्र के बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने बीईओ सिंह ने किया शालाओं का निरीक्षण

Posted On:- 2022-06-25



  धमतरी (वीएनएस)। नगरी विकासखंड के वंनाचल क्षेत्रों में स्थित शालाओं की शैक्षणिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए तथा 16 जून से प्रारंभ हुए नवीन शिक्षण सत्र 2022-23 में स्कूली बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने विकासखंड नगरी के विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शासकीय प्रायोगिक प्राथमिक शाला नगरी का आक्स्मिक्क निरीक्षण कर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने संस्था के प्रधान पाठक को बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए उत्तम रूप से शाला संचालन करने, प्रत्येक बच्चों की प्रगति पर पालकों के साथ दैनि•, साप्ताहि• व मासिक चर्चा व समाधान व बच्चों की नियमित उपस्थिति तथा सीखने की क्षमता विकास की कार्ययोजना, शिक्ष•ों की नियमित उपस्थिति, शाला में रोचक व प्रभावी शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिये। बीईओ सिंह ने शाला में बच्चों के शौचालय निर्माण केलिए शाला विकास समिति की बैठक आयोजित कर स्थल चयन व शौचालय निर्माण केलिए प्रस्ताव पारित करने प्रधान पाठक को निर्देशित किये। बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने अपने निरीक्षण के दौरान बच्चो से उनके विषय आधारित सवाल पूछें एवं बच्चों को नियमित रूप से पठन.पाठन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शाला का निरीक्षण कर स्•ूल का वातावरण, शिक्षण प्रक्रियाओं, छात्रों के परिवार व वातावरण के बारे में जानकारी एकत्रित करने, छात्रों के सीखने के अंतराल का समाधान करने, शिक्षा नीतियों, सीखने तथा शिक्षण प्रथाओं को तैयार करने, सामुदायिक सहभागिता केलिए प्रधान पाठक निरुपमा साहू, संकल शैक्षिक समन्वयक उमेश सोम व शिक्षकों को निर्देशित किये।