धमतरी (वीएनएस)। शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर रुद्री में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल व डीएसपी सारिका वैद्य, डीएसपी रागिनी मिश्रा व शीशु मंदिर के विद्यालय स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को पेड़ों से पर्यावरण तथा मनुष्यों को होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। वृक्षों से पर्यावरण को बनाये रखने के लिए कितना महत्वपूर्ण है उनके महत्व के बारे में बताया गया। तथा सभी छात्र छात्राओं को व अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।