दिव्यांगजनों का मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने व पेंशन निवारण केलिए भोंड़िया में लगाया गया शिविर

Posted On:- 2022-06-25



  कांकेर (वीएनएस)। दिव्यांगजनो का मेडिकल प्रमाण पत्र व यू.डी.आई. डी. कार्ड बनाने और पेंशन निवारण के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम भोंड़िया में शिविर लगाया गया, जिसमें 35 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इनमें अस्थि बाधित के 07, दृष्टि बाधित के 04, मानसिक 08, सिकलसेल के 01 और प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के लिए 15 लोगों का पंजीयन किया गया। इसके अलावा पेंशन के लिए भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए। दिव्यांगजनों का परीक्षण कर सहायक उपकरण तथा पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत के सरपंच राजकुमार दर्रो की ओर से किया गया। इस अवसर पर जनपद सी.ई.ओ. कावेरी मरकाम, जिला चिकित्सालय के डाक्टरों की टीम, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक तथा विभागीय अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे।