
रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.86 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 10 हजार 740 सैंपलों की जांच में 92 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 95 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब 640 मामले सक्रिय हैं।
आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं कांकेर से 01-01, बेमेतरा एवं सूरजपुर से 02-02, महासमुंद, जशपुर, बालोद एवं राजनांदगांव से 03-03, बिलासपुर से 11, बलौदाबाजार से 16, रायपुर से 21, दुर्ग से 26 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
11 जिले कोंडागांव एवं बीजापुर में 01-01, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 02, दंतेवाड़ा में 04, बस्तर एवं मुंगेली में 06-06, जांजगीर-चांपा में 07, बलरामपुर एवं महासमुंद में 08-08, धमतरी में 09, कबीरधाम में 10 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।