प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मन की बात...

Posted On:- 2022-06-26



नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर जर्मनी रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी जर्मनी में जी-7 शिखर सम्मेलन (G-7 Summit) में हिस्सा लेंगे। शिखर सम्‍मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 90वां एपिसोड होगा।