
म्यूनिख/नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 देशों की शिखर बैठक में भाग लेने जर्मनी पहुंच गए हैं। यह बैठक जर्मनी की अध्यक्षता में हो रही है। इसमें दुनिया के सात ताकतवर देशों के प्रमुख हिस्सा लेंगे।
जर्मनी के म्यूनिख पहुंचने पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर बावेरियन बैंड की धुनों के बीच उनका खासतौर से स्वागत किया गया। म्यूनिख एयरपोर्ट के बाहर भारतीय समुदाय के लोगों ने भी पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। अनिवासी भारतीयों ने 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
यहां पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया 'मैं शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं के साथ उपयोगी चर्चा की आशा करता हूं।' पीएम मोदी जी-7 शिखर नेताओं के साथ जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य जैसे तमाम विषयों पर विचार करेंगे। इसके अलावा वे सम्मेलन में शरीक होने वाले शीर्ष नेताओं से भी अलग से मुलाकात करेंगे।
Landed in Munich to participate in the G-7 Summit. I look forward to fruitful discussions with world leaders during the Summit. pic.twitter.com/ahajucILW2
— Narendra Modi (@narendramodi) June 26, 2022