बिलाईगढ़ में खुलेंगे दो आत्मानंद स्कूल, क्षेत्रवासियों ने विधायक का जताया आभार...

Posted On:- 2022-06-26



बिलाईगढ़ (वीएनएस)। शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने राज्य सरकार की सबसे बड़ी पहल है स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय। अब क्षेत्र के लोग इसे बड़ी सौगात के रूप में देख रहे है और बिलाईगढ़ विधायक के निवास कार्यालय पहुँचकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित कर उनका आभार व्यक्त कर रहें हैं।

दरसल हम बात कर रहे हैं बिलाईगढ़ विधानसभा की, जहाँ शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद बिलाईगढ़ को 2 नया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रूप में सौगात मिली। सौगात मिलते ही क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी तारतम्य में नगर पंचायत भटगांव के नगरवासि और साँई सेवा समिति सहित कर्मचारीगण बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ संसदीय सचिव व विधायक चंद्रदेव रॉय के निवास कार्यालय पहुंचे। यहां विधायक रॉय और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम अंकित एक आभार पुष्प प्रतीक चिन्ह भेंट कर धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया।

आपको बताते चलेंकि इस सौगात के बाद पूरे इलाके के लोग देर रात तक विधायक निवास कार्यालय पहुंचकर उन्हें बधाई देते उनका आभार व्यक्त करते रहें।

इस दौरान विधायक चंद्रदेवराय ने निवास कार्यालय में आभार व्यक्त करने पहुँचे लोगों का मुँह मीठा किया और सभी को बधाई दी। इसके बाद विधायक रॉय ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहाकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के नगर पंचायत भटगांव और सबसे बड़े ग्राम पंचायत सरसींवा को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की बड़ी सौगात दी है। जिससे हमारे विधानसभा में नि:संदेह खुशी की माहौल है। इसलिए हमारे बिलाईगढ़ विधानसभा के सभी जनता की ओर से मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूँ।

https://www.youtube.com/watch?v=dKxCBeO-xKQ

चंद्रदेवराय ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सोनाखान और टूण्डरी क्षेत्र में भी स्वामी आत्मानंद विद्यालय खुलेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=cctSFxugb-I https://www.youtube.com/watch?v=D0LdPR0icVo