
रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने रविवार सुबह कुनकुरी विश्राम गृह में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने लोगों की आय बढ़ाने के लिए अधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में बागवानी फसलों की अपार संभावनाएं , इस दिशा में कार्ययोजना के साथ आगे और कार्य करे। औषधि महत्व के पौधों एवं वनोपज का संग्रहण कर पैकेजिंग, मार्केटिंग एवं व्यापक स्तर पर व्यवसायीकरण करने के लिए कहा। महिला समूह को गौठान में विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कहा।
कुपोषण स्तर में कमी लाने एनिमिक महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओ, छोटे बच्चों को गर्म भोजन रेडी टू ईट गंभीरता से प्रदान करने के निर्देश, मानव हाथी द्वंद को रोकने के लिए विशेष कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश, जल स्तर में वृद्धि के लिए नरवा कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन करने की बात कही। सीएम बघेल ने शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी विकास करने के लिए कहा। वहीं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने अभियान चलाकर जिले में पात्र लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए कहा, मात्रात्मक त्रुटि के दृष्टिगत जिन जातियों को अधिसूचित किया गया है,उसकी जांच कराकर समस्या का निराकरण करे। लोगों को अनावश्यक परेशानी ना हो, इस बात का सभी अधिकारियों को विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश।