आजमगढ़ उपचुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे दिनेश लाल निरहुआ

Posted On:- 2022-06-26



आजमगढ़ (वीएनएस)। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी लगातार जीत की ओर बढ़ रही है।  बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ 11,598 वोटों से आगे चल रहे हैं।  वहीं सपा के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव लगातार पीछे छूटते जा रहे हैं।  भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बड़ी बढ़त बना ली है।  चुनाव आयोग के अनुसार, आजमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को अब तक 252872 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 241274 वोट मिले हैं। बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 186288 वोट प्राप्त हुए हैं।