तीरंदाजी विश्‍वकप स्‍टेज में स्‍वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगी दीपिका कुमारी

Posted On:- 2022-06-26



नई दिल्ली (वीएनएस)। तीरंदाजी विश्‍व कप में पेरिस में रिकर्व टीम स्‍पर्धा का फाइनल खेला जा रहा है। विश्‍व कप के तीसरे चरण की स्‍पर्धा में भारत की दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और स्मिरनजीत कौर की टीम का सामना चीनी ताइपे की कुओ त्‍जु यिंग, लेई चेन-यिंग और पेंग चिया-माओ से हो रहा है। इससे पहले भारतीय टीम ने यूक्रेन, ब्रिटेन और तुर्की को परास्‍त कर पदक पक्‍का किया। इससे पहले ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नम और अभिषेक वर्मा ने कम्‍पाउंड मिक्‍सड टीम स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता। ज्‍योति ने रोमांचक फाइनल में शूट ऑफ में ब्रिटेन की ईल्‍ला गिब्‍सन को हराकर व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा का रजत पदक भी जीता। कम्‍पाउंड मिक्‍सड टीम फाइनल में भारतीय जोड़ी ने फ्रांस को 152 - 149 से पराजित किया।