Logo
  

MENU
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ रायपुर दुर्ग बिलासपुर कबीरधाम कोंडागांव कोरबा कोरिया गरियाबंद जगदलपुर जशपुर दंतेवाड़ा धमतरी नारायणपुर बलरामपुर बलौदाबाजार बीजापुर बेमेतरा महासमुंद राजनांदगांव रायगढ़ बालोद सरगुजा कांकेर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जांजगीर-चांपा सूरजपुर मुंगेली सुकमा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी सारंगढ़-बिलाईगढ़ मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सक्ती
राष्ट्रीय
राष्ट्रीय मध्यप्रदेश दिल्ली उत्तरप्रदेश
अंतरराष्ट्रीय व्यापार सम्पादकीय लेख-आलेख खानपान-सेहत फीचर राशिफल पुरानी खबरें

No Download Yet

Search News Here

  • Home
  • News
  • News details

महिला समूहों के उत्पादित सामानों एवं स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बाजार

Posted On:- 2022-06-26



1 of 1
027 जून को होगा सी मार्ट का लोकार्पण, ब्रांड हसदेव का भी होगा शुभारंभ कोरबा(वीएनएस)।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशाअनुरूप महिला स्व सहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बाजार उपलब्ध कराने के लिए कोरबा शहर में सी मार्ट का शुभारंभ होने जा रहा है। राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और सांसद ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में 27 जून को सी मार्ट का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही स्व सहायता समूहों के उत्पादों के ब्रांड हसदेव का भी शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ समारोह 27 जून को दोपहर 3:00 बजे कोरबा शहर स्थित टीपी नगर चौक होटल शालीन के बाजू में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकीराम कंवर, नगर निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर एवं नगर निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है की सी मार्ट में जिले में कार्यरत स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद तथा स्थानीय उत्पाद सुपर मार्केट के रूप में एक ही छत के नीचे नागरिकों के खरीदी के लिए उपलब्ध रहेंगे। समूहों द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पाद जैसे अचार, पापड़, मसाले, महुआ के उत्पाद, अगरबत्ती, काजू, डेली नीड के समान, साबुन, फिनॉइल, हाइजीन प्रोडक्ट्स, सेनेटरी नैपकीन, वनोपज से निर्मित उत्पाद, अश्वगंधा चूर्ण, गिलोय, मुलेठी जैसे वन औषधि , एलोवेरा, आमला, महुआ लड्डू आदि से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुएं सी मार्ट में उपलब्ध रहेंगे। साथ ही शिल्पकारों, बुनकरों, दस्तकरों, कुम्भकरों और अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे ग्रामीण स्तर पर रोजगार के साधन बढ़ेंगे। सी-मार्ट महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों के लिए आत्मनिर्भर बनने की राह में मील का पत्थर साबित होगा। इससे समूहों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी तथा स्वरोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। समूहों के उत्पादों को बाजार मिलने से उत्पादन में शामिल लोगों को अधिक आर्थिक लाभ होगा।


Advertisement


Popular

  • सहारा इंडिया कंपनी के निवेशकों को निवेश की राशि लौटाने सहारा रिफण्ड पोर्टल लांच
  • 11 अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों का तबादला
  • नाम है कबीरधाम : जहां शराब-शबाब और कबाब मिलते हैं खुलेआम
  • नगर पंचायत और नगर पालिका अध्यक्षों के वित्तीय अधिकार खत्म...
  • सड़क हादसे में बाल बाल-बचे पूर्व मुख्यमंत्री...
  • 1 अप्रैल से मनरेगा श्रमिकों को मिलेगी प्रति दिवस 261.00 रुपये की मजदूरी
  • डॉ. रमन की मुंबई में सर्जरी
  • जल संरक्षण नहीं किया तो आने वाली पीढियां पम्प से खरीद कर पियेंगी पानी : नीरज वानखेड़े
  • भारतीय रेल महिला हैंडबॉल टीम ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
  • अब अनजान नंबरों से कॉल आने पर दिखेगा असली नाम: TRAI ने दी CNAP सर्विस को मंजूरी

Useful Links

  • Privacy Policies
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • About Us

Get in Touch

नवीन कुमार जैन (स्वामी / प्रधान संपादक)

9425509040


नीरज तिवारी (संपादक)


Vision News Service: In Front of Raipur Medical Complex Block No.7, Tarun Chhattisgarh Press Tower Rajbandha Maidan, Chhattisgarh 492001

visionnewsservice@gmail.com

0771-4069040

Our Social Media Handles

Copyright © . All Rights Reserved

Developed By TechnoDeva