अंबिकापुर (वीएनएस)। भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर की महत्वपूर्ण कार्य समिति की बैठक भारत सिंह सिसोदिया कार्यसमिति सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ के मुख्य आतिथ्य व नगर अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला की अध्यक्षता में संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सुना गया। इस अवसर पर आपातकाल के विषय वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि आपातकाल को इस देश की राजनीति में हमेशा एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस ने अपनी शासन और सत्ता की लोलुपता के लिए पूरे देश में आपातकाल लागू किया इसका एकमात्र उद्देश्य अपने अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए सत्ता में बने रहना था। आगे उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान पूरे देश में लगभग 110000 से ऊपर लोगों को बिना कारण जेल में डाल दिया गया। जो कांग्रेस के इस गलत फैसले का देश हित में विरोध कर सकते थे । आज के युवा पीढ़ी को उस आपातकाल के बारे में जरूर जानना चाहिए और पढ़ना चाहिए
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर चौमुखी विकास के रूप में आगे बढ़ रहा है। हम सबको मिलकर सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सेवा के माध्यम से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन के लिए सदैव तैयार रहने को कहा। साथ ही उन्होंने संगठन के सभी पहलुओं पर चर्चा करते हुए 26 जून से लेकर 6 जुलाई तक वृक्षारोपण और सेवा के अनेक कार्य जैसे जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता आदि अनेक कार्यों के माध्यम से समाज को जोड़ने का आह्वान किया । इस कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री दीपक सिंह तोमर ने किया व आभार प्रदर्शन कमलेश तिवारी ने किया इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष मंजूषा भगत ,अजय प्रताप सिंह ,नकुल सोनकर, स्वरूप कांत थॉमस, प्रेमानंद तिग्गा, वीरेंद्र बघेल ,सुरेश मलिक, कृष्ण कुमार शर्मा ,अनुराधा गोस्वामी, गायत्री सिंह ,निरंजन राय , पंकज गुप्ता, विपिन पांडे,शरद सिन्हा ,शुभम अग्रवाल, शुभांगी बिहाड़े, नीलम राजवाड़े ,सालनी सिंह, अतीश सिंह, मंटू पाठक ,दिनेश तिवारी,दीपक यादव, अंकित तिर्की, मनीष बारी,ज्योति चौरसिया,प्रीति सिंह,, सालेम केरकेट्टा, रौनी मिश्रा, सहित सभी सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।