मंत्री अकबर का कवर्धा दौरा 27 को, सत्याग्रह आंदोलन सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Posted On:- 2022-06-26



रायपुर (वीएनएस)। वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विधि एवं विधाई कार्य विभाग मंत्री मोहम्मद अकबर 27 जून को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 11 बजे मंत्री अकबर अपने निवास से कबीरधाम जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंत्री अकबर 1 बजे कवर्धा पहुंचेंगे और यहां वे अग्निपथ योजना और राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस के आव्हान पर जिला स्तरीय सत्याग्रह आंदोलन में शामिल होंगे। इसके बाद 2 बजे विधायक कार्यालय कवर्धा में नगर पालिका परिषद कवर्धा के पार्षदों से भेंट मुलाकात करेंगे। 3.15 बजे परिवहन कार्यालय कवर्धा में लाइसेंस शिविर का अवलोकन करेंगे। मंत्री अकबर 3:30 बजे राजेश शुक्ला के निवास पर परिजनों से भेंट मुलाकात करेंगे। 4:15 में सहसपुर लोहारा आगमन एवं तिरोला कुर्मी समाज भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे सहसपुर लोहारा से बिरोड़ा, गंडई, धमधा, अहिवारा, कुम्हारी होते हुए रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।