क्रशर मिक्सिंग मशीन ऑपरेटर की लापरवाही से गई युवक की जान

Posted On:- 2022-06-26



मगरलोड (वीएनएस)। ग्राम परसवानी में स्थित मोंटे कार्लो लिमिटेड एमसीएल कंपनी में क्रेशर मिक्सिंग मशीन के ऑपरेटर की लाफरवाही से युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार ग्राम अरौद निवासी धर्मेद्र साहू पिता हेमकुमार साहू उम्र 20 वर्ष मोंटे कार्लो लिमिटेड कंपनी में लगभग तीन माह से हेल्पर का काम कर रहा था। रविवार की सुबह लगभग 10:30 बजे क्रेशर मिक्सिंग मशीन में सफाई के लिए ऊपर चढ़ा हुआ था। उसी समय मशीन आपरेटर के मशीन चालू कर दिया। मशीन चलने से युवक धर्मेद्र साहू नीचे गिर गया। गिरने से उनके कमर के नीचे भाग टूट गया। युवक को गंभीर हालत में ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मगरलोड में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही टीआई राजेश जगत, एएसआई धनी राम नेताम,आरक्षक वीरेंद्र सोनकर, संतोष दिनकर मौके पर पहुँचे। डॉ कीर्ति कंवर ने बताया कि युवक धर्मेंद्र साहू की कमर के नीचे भाग टूटा गया था। उपचार के लिए अंतिम क्षणों में लाया था। उपचार के दौरान मौत हो गया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही कर रही है।