अवैध देशी महुआ शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2022-06-26



धमतरी (वीएनएस)। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक एसजेपीयू भावेश साव के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक संतोष साहू थाना प्रभारी केरेगॉव के स्टाफ के साथ 25 जून को देहात पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम सलोनी के गोदाम चौक के पास आरोपी लीला राम बंजारे पिता राम साय बंजारे उम्र 45 साल एवं टाकेश्वर निषाद पिता छबिलाल उम्र 35 साल साकिन ग्राम सलोनि को एक हीरो होंडा मोटेर सायकल सीजी 05-1193 में एक प्लास्टिक बोरी के अंदर अलग अलग 40 पैकेट आधा आधा लीटर के अंदर महुआ देशी शराब 20 लीटर टोटल जुमला कीमती लगभग 50000 रूपये। आरोपियों के कब्जे से मिलने पर समक्ष गवाह के विधिवत गिरफ्तार कर थाना केरेगांव के अपराध क्रमांक 23/22धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।आरोपियों को न्यायिक रिमांड मे पेश कर जेल भेजा गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी केरेगांव उप निरीक्षक संतोष साहू,सउनि प्रकाश नाग,प्रआर विरेन्द्र बैस,प्रआर बीरेश तिवारी, आर संदीप साहू, आर विजय राजपूत का विशेष योगदान रहा।