महुआ बीनने गई महिला पर गिरी गाज, मौत...

Posted On:- 2022-06-27



बिलासपुर (वीएनएस)। बेलगहना क्षेत्र के सोढ़ाकला के कोटीडबरी में महुआ फल बीनने जंगल गई महिला की गाज की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत सेढ़ाकला कोटीडबरी में रहने वाली चित्ररेखा नेटी (26) गृहिणी थीं। रविवार की सुबह वे जंगल में महुआ फल बीनने के लिए गई थीं। इसी दौरान मौसम खराब हो गया। वर्षा के बीच अचानक गिरी गाज की चपेट में चित्ररेखा आ गईं। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। उल्‍लेखनीय है कि वर्षा शुरू होते ही इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ग्रामीण वर्षा के दौरान भी खुली जगह पर काम करते रहते हैं या पेड़ की ओट ले ले हैं। कुछ दिन पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक ही दिन दो घटनाओं पांच लोगों की गाज की चपेट में आने से मौत हो गई।