
सरगुजा (वीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बाद उनके भतीजे और सरगुजा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। आदित्येश्वर ने सोशल मीडिया के जरिए खुद के पॉजिटिव मिलने की सूचना दी। उन्होंने लिखा, 'बड़े दाऊ टीएस सिंहदेव के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैंने अपनी कोविड की जांच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरा स्वास्थ्य ठीक है और चिकित्सीय परामर्श अनुसार होम आइसोलेशन में हूं।'
बड़े दाऊ श्री @TS_SinghDeo जी के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैंने अपनी कोविड की जांच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरा स्वास्थ्य ठीक है और चिकित्सीय परामर्श अनुसार होम आइसोलेशन में हूं।
— Aadityeshwar Saran Singh Deo (@aadi_surguja) June 26, 2022