नेशनल हाईवे में बड़ा हादस, 1 की मौत...

Posted On:- 2022-06-27



तिल्दा (वीएनएस)। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे में हादसा हुआ है। तेज रफ्तार दो वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर चोट लगने से चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात का बताया जा रहा है। तिल्दा के ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रैक्टर पलट गया। चपेट में आने से चालक की मौत हो गई।

लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तिल्दा पुलिस ने शव बरामद किया। वहीं आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।