पटरी से उतरा शिवनाथ एक्सप्रेस का डिब्बा...

Posted On:- 2022-06-27



डोंगरगढ़ (वीएनएस)। डोंगरगढ़ स्टेशन में बड़ा हादसा टल गया। यहां शिवनाथ एक्सप्रेस का गार्ड कोच पटरी से उतर गया। यह घटना रविवार देर रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि 2 बजे डोंगरगढ़ स्टेशन में बिलासपुर से नागपुर की ओर जाने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस का गार्ड का डिब्बा पटरी से उतर गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी और कर्मचारी तत्काल राहत कार्य में जुट गए। इस घटना में हुई हताहत नहीं हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद गार्ड कोच को पटरी पर बैठाया गया और ट्रेन रवाना हुई।