कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 17 हजार नए केस, 21 मौत

Posted On:- 2022-06-27



नई दिल्ली (वीएनएस)। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 17,073 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 21 मरीजों की मौत भी हुई है।

कोरोना के मामलों में के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढोतरी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टिव केस बढ़कर 94,420 हो गए हैं। ये कुल मामलों का 0.22 फीसद है। बता दें कि देश में अब तक कुल 4 करोड़ 27 लाख 87 हजार 606 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। राष्ट्रीय रिकवरी दर अब 98.57 फीसद हो गई है।

इसके अलावा देश में कोविड के कुल 4 करोड़ 34 लाख 7 हजार 46 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 5 लाख 25 हजार 20 लोगों की मौत भी हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि डेली पाजिटिविटी दर 5.62 फीसद हो गई है। जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 3.39 फीसद है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,03,604 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 86,10,15,683 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 197.11 करोड़ के पार हो चुका है। देश में अब तक 101 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, 91 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा 4.27 करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज लगाई जा चुकी है।