भोपाल (वीएनएस)। उज्जैन में 21 वर्षीय लक्षिका डागर मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की सरपंच बनीं। उन्होंने कहा, मैं सबसे कम उम्र की युवा सरपंच बनने जा रही हूं इस बात की मुझे बहुत खुशी है। मैं चाहती हूं कि गांव में अच्छा विकास हो। मैं सभी की समस्याओं को सुलझा सकूं यही उम्मीद है।