रायपुर (वीएनएस)। रायपुर नगर निगम सोमवार से 'मोर महापौर मोर द्वार' कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा है, जिसके लिए महापौर एजाज़ ढेबर ने एक स्पेशल बस बस तैयार करवाई है, जिससे वो आम जनता की समस्या सुन उनका समाधान करेंगे। यह कार्यक्रम आज से लेकर पांच अगस्त तक चलेगा सबसे पहले संत कबीर दास वार्ड तीन स्थित गोगांव के शासकीय मिडिल स्कूल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम के अंतर्गत पानी, बिजली, साफ-सफाई, सड़क, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आश्रय निर्माण एवं संधारण कार्य, नल कलेक्शन, भवन अनुज्ञा, अवैध निर्माण, मतदाता सूची आदि सेवाओं के संबंध में त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा अन्य शासकीय विभागों जैसे स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम एवं समाज कल्याण, चिकित्सा, राजस्व आदि से जुड़ी नागरिक सेवाओं की आम नागरिकों तक त्वरित सहायता पहुंचाई जाएगी।
#मोर_महापौर_मोर_द्वार आज से शुरू, महापौर ऐजाज ढेबर तथा MIC सदस्य भी होंगे साथ, विशेष बस में सरकार पहुँचेंगे ज़ोन क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 3 पर।@AijazDhebar @ChhattisgarhCMO @RaipurSmartCity @RaipurDist pic.twitter.com/vbp5ZfInYu
— Municipal Corporation Raipur (@MuncipalRaipur) June 27, 2022