नई दिल्ली (वीएनएस)। विपक्ष के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दिल्ली में संसद में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, NCP प्रमुख शरद पवार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और अन्य नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम लोगों को 17 से ज्यादा पार्टियों का समर्थन है और जिन लोगों को हमने संपर्क नहीं किया उन लोगों ने खुद हमारे राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जी को फोन किया और उनसे बात की। अब शायद सभी पार्टियों के मिल जाने के बाद एक नजदीकी लड़ाई होगी।