कवर्धा (वीएनएस)। अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस के सत्याग्रह में आज मंत्री मोहम्मद अकबर पहुंचे। साथ ही क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, योग आयोग के सदस्य गणेश नाथ योगी, जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा उपस्थित रहे। कांग्रेसियों ने अग्निवीर योजना की खामियों को उजागर करते हुए इसे संविदा नियुक्ति बताते हुए सैनिकों का अपमान बताया है।
सत्याग्रह में पधारे मंत्री व विधायक मोहम्मद अकबर ने कहा कि भारत की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और युवाओं के साथ धोखा है। अग्निपथ योजना 4 साल के लिए सेना में भर्ती अग्निवीर की भर्ती 4 साल बात रिटायरमेंट के बाद युवाओं का मनोबल गिरता है कि अब किसी काम के नही रहे। 60 साल के रिटायरमेंट वाले को पेंशन मिलेगी और युवाओं को कुछ नही उनकी क्या स्थिति रहेगी भविष्य क्या होगा, बीजेपी के नेता अपने कार्यालय में सिक्युरिटी गार्ड बनाने की गारंटी देते है। सैनिकों का ये अपमान है। दिशाहीन योजना को समाप्त करवाने सत्याग्रह आंदोलन है हम युवाओं के साथ अन्याय नही होने देंगे। आंदोलन का लगातार विस्तार हो रहा है। राहुल जी कहा ही कांग्रेस युवाओं के साथ है सत्याग्रह के जरिये सरकार को योजना वापस लाने मजबूत कर देंगे।
पहले नोटबन्दी लाये, किसान कानून लाये, जीएसटी का विरोध हुआ दिशाहीन सरकार है, देश की सुरक्षा खतरे में डाल रही है तानाशाह सरकार है।