रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम बालक उ.मा विद्यालय, जशपुर का फीता काटकर शुभारंभ किया।
कक्षा बारहवीं की छात्रों ने करमा गीत गाकर एवं नृत्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।
यहां कक्षा 6 वी से 12वी तक कक्षाएँ संचालित हैं, यहां 955 विद्यार्थी अध्धयन कर रहे हैं। इस वर्ष से इन विद्यर्थियों को आत्मानन्द स्कूल का लाभ मिलेगा।
स्वामी आत्मानंद विद्यालय जशपुर के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे सुंदर स्कूल में एक है यहां का स्कूल। जिला प्रशासन को बधाई। पुराना वैभव लौट आया है।
सभी जिलों में एक- एक हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय स्कूल खोलेंगे, मुझे यहां आकर अपने स्कूल की याद आ गई। स्कूल को देखकर मुझे मेरी पुरानी स्कूल की याद आ गई। उसकी खूबसूरती आज भी खोजता हूं। अब भी वहां जाता हूं तो पुराने बिल्डिंग को खोजता है।
यह पहला स्कूल है जहाँ स्विमिंग पूल है। उन्होंने कहा कि जशपुर की पहचान शिक्षा में हो। बच्चों से कहा उन्होंने कि ध्यान से पढ़ाई करें। माता पिता का नाम रोशन करें। राज्य का नाम रोशन करें।
यहां छात्र दीपरत्न रामटेके ने मुख्यमंत्री को उनकी माता के साथ की खुद की बनाई हुई स्केच भेंट की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजिटर बुक में लिखा के ब्रिटिश शासन काल सन 1934 में निर्मित यह स्कूल धीरे-धीरे अपना वैभव खो रहा था या यह कहें कि जीर्ण शीर्ण हो रहा था, लेकिन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल बनने के पश्चात इसका पुराना वैभव लौट आया है, सबको बधाई।