मुख्यमंत्री ने किया बालाछापर गौठान का अवलोकन

Posted On:- 2022-06-27



रायपुर/जशपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने सोमवार को जशपुर के बालाछापर गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित तेल पेराई यूनिट का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से तिलहन फसलों से तेल निकालने और उनकी बिक्री के बारे में जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने अपने हाथों से तेल पराई मशीन से तैयार तेल मुख्यमंत्री को भेंट किया।

मुख्यमंत्री के बालाछापर गौठान पहुंचने पर महिलाओं ने तिलक लगाकर, आरती उतारकर और सूत की माला पहनाकर परंपरागत तरीके से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बालाछापर गौठान में बकरी पालन और मुर्गी पालन गतिविधियों का जायजा लिया। स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा यहां कड़कनाथ नस्ल और देशी नस्ल की मुर्गा-मुर्गी का पालन किया जा रहा है।