मुख्यमंत्री ने बस्तर के 43 हितग्राहियों को दी आर्थिक सहायता
Posted On:- 2022-06-27
जगदलपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वेच्छानुदान मद से 43 हितग्राहियों को 8 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इनमें बस्तर तहसील के 42 हितग्राही और बकावंड तहसील का एक हितग्राही शामिल है।