नवप्रवेशी छात्रों के प्रवेशोत्सव में शामिल हुए विधायक जुनेजा

Posted On:- 2022-06-27



रायपुर (वीएनएस)। पंडरी तराई स्थित फिरतु राम वर्मा शास.पूर्व माध्यमिक शाला में प्रवेशउत्सव 2022 का आयोजन किया गया था, जिसमें क्षेतीय विधायक कुलदीप जुनेजा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए श्री जुनेजा ने मॉ सरस्वती की पूजा कर नवप्रवेशी छात्र छात्रो को गणवेश व पुस्तक वितरण किया एवम बच्चो को नए शिक्षण सत्र की शुभकामनाएं दी माता पिता,समाज, शिक्षको को गौरान्वित करने के लिए सदैव प्रयास करे और सफल हो, इस अवसर पर बच्चों के माता पिता, प्राचार्य के. सुजाता, शिक्षक गण गंगोत्रीभगत,सुमन बाघमार,शिवकान्ति तिवारी,राधा दृवेदी,विजय कुमार,राम गोपाल,सरोज जार्ज एवम क्षेत्र के पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लोंन ,वार्ड अध्यक्ष महेंद्र जी, महादेव अग्रवाल , पप्पू बंजारे, रमेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।