जांजगीर (वीएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश के सभी विधानसभाओं में केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा सेना भर्ती से लागू किए गए अग्निपथ और अग्निवीर योजना के विरोध और कानून वापसी की मांग को लेकर एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया गया। जिस कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन पर विधानसभा जांजगीर चांपा क्रमांक 34 में कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह आंदोलन मुख्यालय कचहरी चौक जांजगीर में सत्याग्रह आंदोलन किया गया। आंदोलन को संबोधित करते हुए प्रभारी दिनेश शर्मा ने कहा कि बलिदानी पार्टी और विचारधारा कांग्रेस ही है।
अग्निपथ एक दिशाहीन योजना है। भाजपा नेता अपने कार्यालयों में चौकीदार बनाना चाहते हैं। छाया विधायक मोतीलाल देवांगन ने कहा कि युवाओं के ऊपर थोपे गए इस अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए और पुरानी पद्धति में सेना भर्ती की जानी चाहिए। प्रदेश सचिव रमेश पैगवार ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के युवाओं को ठगा है। रवि पाण्डेय ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है, दूसरे शब्दों में यह एक ठेका भर्ती है। प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि युवा मोदी जी के इस षडयंत्र को समझें और शांतिपूर्ण ढंग से लड़ाई लड़ें। आंदोलन में उपस्थित कांग्रेस जनों को नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, देवेश कुमार सिंह, महारथी बघेल, विवेक सिंह सिसोदिया, श्रीमती नीता थवाईत, प्रिंस शर्मा, ब्यास कश्यप, पुष्पेंद्र सिंह, गिरधारी यादव, उत्तम पाटले, शिशिर द्विवेदी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता रफीक सिद्दीकी ने आभार शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा ने किया।
आंदोलन में रघुराज प्रसाद पांडेय, लोचन साव, राजेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, भुनेश्वर केशरवानी, जिला पंचायत सदस्य गण राजकुमार साहू, गणेश साहू, आभास बोस, महारथी बघेल, कमलेश सिंह बाबा, हेमलता राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, शत्रुहन दास महंत, चिंताराम राठौर, सुनील साधवानी, पार्षद एवम सभापति गण रामबिलास राठौर, विष्णु यादव, सीमा शर्मा, भगवंतीन यादव, रामकुमार यादव, चांपा से नगर पालिका उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन, पार्षद गण भीष्म राठौर, तमिंद्र देवांगन, पुसाउ सिदार, डुग्गू प्रधान, एल्डरमैन मनोज कालू अग्रवाल, शेषनाथ टंडन, गुड्डा आसना, अजीत सिंह राणा, सुखराम गढ़वाल, पंचराम यादव, पप्पू खान, संतोष भोपालपुरिया, अजय गुलाबानी, संजय केदार अग्रवाल, रमेश सितलानी, किशन सोनी, दीपक गुप्ता, गुलशन सोनी, रितेश शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, राकेश कहरा, अंजुम अंसारी, किशोर साव, सुरेश देवांगन, गुड्डू पठान, पवन कश्यप, पंकज शुक्ला, हरदेव टंडन, भोलू यादव, मयंक थवाईत, महेश राठौर, रवि शर्मा, गार्गी तिवारी, रफीक खान, बजरंग शर्मा, परमेश्वर निर्मले, शत्रुहन पटेल, बसंत अग्रवाल, अशोक सोनवानी, अनिल गोंड, रामनिवास पाण्डेय, रिखिराम आदित्य, भैयाराम यादव, राजेश कश्यप, कृष्णकुमार कश्यप, प्रदीप यादव, रामबिलास तिवारी, चिंताराम कश्यप, गोविंद कश्यप, सोमनाथ जलतारे, हेतराम कश्यप, मुंशीदास वैष्णव, रामखिलावन राठौर, खगेंद्र कश्यप, अशोक रात्रे, रजत राठौर, दुर्गेश महंत, छोटू देवांगन, मनीष निर्मलकर, चंद्रकांत साहू, अविनाश सिंह, राजा यादव, आनंद कश्यप, सनत जलतारे, दुर्गेश सिंह राठौर, अरविंद राठौर, इंद्र प्रकाश निर्मलकर, शुभम निर्मालकर, संजय सहगल, पुरुषोत्तम कश्यप, दिनेश महंत, रामखिलावन साहू, रामखिलावन राठौर, रवि शर्मा, शिवचरण कश्यप, सुनीता मिश्रा, प्रियांश शर्मा, दुष्यंत यादव, सत्या यादव, निरंजन रायसागर, गंगेश कश्यप, भास्कर, अमित दास, अब्दुल वहाब, अनिल मोदी सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।