खमतराई फाटक सड़क यातायात रहेगा बंद 

Posted On:- 2022-06-27



रायपुर (वीएनएस)। रायपुर रेल मंडल के उरकुरा-रायपुर स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक कमाक 417 (किमी.826/35-37 अप लाइन) खमतराई समपार फाटक, डब्ल्यू.आर.एस.रोड़- श्रीनगर रायपुर पहुंच मार्ग पर उरकुरा-रायपुर रेल खंड में स्थित है। उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत कार्य के कारण 30 जून को रात्रि 10:00 बजे से 01 जुलाई को शाम 06:00 बजे तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।