सहायक ग्रेड-3 के भर्ती के लिए दावा-आपत्ति 4 जुलाई तक

Posted On:- 2022-06-27



उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)।विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग जगदलपुर के माध्यम से जिले के विभिन्न विभागों में सहायक ग्रेड-3 के 24 रिक्त पदों के लिए कौशल परीक्षा उपरांत दस्तावेजों का सत्यापन किया गया था। चयन समिति द्वारा दस्तावेज सत्यापन पश्चात् पात्र-अपात्र सूची जारी किया गया है, जिन अभ्यर्थियों को सूची में दावा आपत्ति होने पर 4 जुलाई तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कांकेर जिले के वेबसाईट www.kanker.gov.in पर सूची का अवलोकन किया जा सकता है।