राशन दुकान सोनपुर के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

Posted On:- 2022-06-27



  सूरजपुर(वीेनएस)। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के अनुसार आमजनों, सहकारी समितियों, वृहद आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय स्वशासीय निकाय को सूचित किया जाता है कि विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान सोनपुर का नवीन एजेंसी नियुक्त किया जाना है। अतः इस शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के इच्छुक संस्था 4 जुलाई तक कार्यालयीन समय शाम 5.30 बजे तक इस कार्यालय में उपस्थित होकर अपना निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।