सूरजपुर(वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग मंत्रालय रायपुर के स्वीकृति आदेश के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति स्वस्थ तन स्वस्थ मन (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना वर्ष 2007 अंतर्गत जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की अनुपलब्धता वाले छात्रावास, आश्रमों में निवासरत छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण स्थानीय स्तर पर अनुबंध के आधार पर किये जाने के लिए निजी चिकित्सकों (एम.बी.बी.एस.) से निम्नांकित शर्तों के अधीन आवेदन 8 जुलाई सायं 5.30 बजे कार्यालयीन कार्य दिवस तक आमंत्रित किया गया है।