एक सरंपच एवं तीन पंच के लिए 28 जून को मतदान

Posted On:- 2022-06-27



    बेमेतरा (वीएनएस)।त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 अंतर्गत नाम वापसी उपरांत जिले में 1 सरपंच तथा 3 पंच पद के लिए 28 जून 2022 को मतदान कराया जाएगा। मतदान सामग्री का वितरण कर मतदान दलों की रवानगी संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालय से कर दिया गया है। इस उप निर्वाचन में 1573 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बाघूल में सरपंच पद के लिए 02 अभ्यर्थी है। यहा मतदाताओं की संख्या 1110 है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत संबलपुर के वार्ड क्रमांक 11 में पंच पद के लिए 3 अभ्यर्थी एवं 150 मतदाता है तथा ग्राम पंचायत कामता के वार्ड क्रमांक 12 में 2 अभ्यर्थी एवं 103 मतदाता है। जनपद पंचायत बेमेतरा के ग्राम पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 04 में पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा जहां 2 अभ्यर्थी एवं 210 मतदाता है। मतदान दिनांक 28 जून को प्रातः 7.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक होगा। मतदान के लिए मतदाता को 16 प्रकार के पहचान पत्रों (मतदाता पहंचान पत्र, राशन कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस इत्यादि) में से किसी एक पहचंान पत्र को मतदान केन्द्र में दिखाना होगा। मतदान समाप्ति उपरांत मतदान केन्द्र में ही मतगणना का कार्य किया जाएगा।