बिलासपुर(वीएनएस)।भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत वर्ष 2023 में पदम् विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करने के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहे हैं। नामांकन प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।