कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Posted On:- 2022-06-27



बालोद (वीएनएस)।कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पहुंचे आमजनों की एक-एक कर समस्याएं सुनी। उन्होंने उनके आवेदनों पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. बालोद जी.डी.वाहिले, एस.डी.एम. गुण्डरदेही प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा मनोज कुमार मरकाम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।