राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री सौंपेंगे छात्रों को उपाधि और स्वर्णपदक

Posted On:- 2022-06-27



रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह 1 जुलाई को

रायपुर (वीएनएस)। रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में 1 जुलाई शुक्रवार को प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष अनुसुइया उइके शामिल होंगी। 28 जून मंगलवार को कार्यक्रम से सम्बंधित प्रेस वार्ता रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, रायपुर में रखी गई है अतः आप सभी मीडिया बंधुओं से निवेदन है कि 28 जून मंगलवार को प्रेस वार्ता में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये।

प्रथम दीक्षांत समारोह रावतपुरा सरकार संस्थान के अध्यक्ष रविशंकर महाराज के आशीर्वाद से विश्वविद्यालय परिसर के गोविंदा कल्याण मण्डपम में आयोजित किया जायेगा।

वहीं समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय एवं जल शक्ति विभाग प्रहलाद सिंह पटेल उपस्थित रहेंगे, इसके साथ ही विशेष अतिथि के रूप विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत,उच्च शिक्षा मंत्री उमेश कुमार पटेल ,खाद्य योजना एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ,स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, संध्या राय सांसद भिण्ड, सुनील कुमार सोनी सांसद रायपुर उपस्थित रहेंगे।

विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम दीक्षांत समारोह में पद्म विभूषण डॉ. के कस्तूरीरंगन, पदम् वैद्य राजेश कोटेचा, न्यायधीश (सेनानिवृत्त) अशोक भूषण, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मानद उपाधि प्रदान की जायेगी।

दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों और विशेष कर उपाधि के लिए प्रतीक्षारथ छात्रों में काफी उत्साह देखी जा रहीं हैं। रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में सत्र 2018, 2019, एवं 2020 में अध्यनरत छात्रों को उपाधियाँ दी जायेंगी, जिसमें 1040 उपाधि और 25 स्वर्णपदक दिए जायेंगे।