निर्माण कार्यों के लिए 52 लाख 60 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति

Posted On:- 2022-06-27



राजनांदगांव (वीएनएस)। मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत छुईखदान विकासखंड के अंतर्गत निर्माण कार्यों के लिए 52 लाख 60 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। छुईखदान विकासखंड के ग्राम श्यामपुर, खादी, जंगलपुरघाट, पाटा और लालपुर में उचिम मूल्य की दुकान के लिए 7-7 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इसी तरह ग्राम खैरी में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए, ग्राम मजगांव व चारभाठा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए 6-6 लाख रुपए, ग्राम बुढ़ानभांठ, डुमरिया, आमगांव में रंगमंच निर्माण के लिए 1-1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।