दंतेवाड़ा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री के जिला दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बड़े तुमनार में उप तहसील गठन किये जाने के संबंध में घोषणा की गई थी। तत्संबंध में कलेक्टर दीपक सोनी ने त्वरित कारर्वाई करते हुए आवश्यक पहल की है। तहसील गीदम अंतर्गत प.ह.नं. 04 के ग्राम मोफलनार, प.ह.नं. 05 के ग्राम बड़े तुमनार, छोटे तुमनार, कांदाकरका, प.ह.नं. 06 के ग्राम बांगापाल मुंडेर, व प.ह.नं. 19 के ग्राम फरसपाल उर्फ बोदली, फुण्डरी, फरसमदुर कुल 09 ग्रामों की दूरी नवीन उप तहसील बड़े तुमनार से पास होगी, जिससे उक्त ग्रामों के ग्रामीणों को तहसील बड़े तुमनार आने-जाने में अधिक सुविधा होगी। उक्त 09 ग्रामों को उप तहसील बड़े तुमनार में शामिल किया जाने के संबंध में तहसीलदार गीदम द्वारा प्रतिवेदित किया गया है।