
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यहां काम कर रही स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ फोटो भी खिंचाई और उनसे कहा कि पौधरोपण के कार्य को तेजी से बढ़ावा देना है। इस नसर्री के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को आसानी से पौधे प्राप्त हो पाएंगे और पाटन क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों का उत्पादन तेजी से बढ़ेगा। इस दौरान पर्यावरण व वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पाटन क्षेत्र के निवासियों के लिए हाईटेक नसर्री बेहतरीन सुविधा होगी। इसके चलते यहां फलोद्यानों के विकास में भी मदद मिलेगी। हाईटेक नसर्री होने से एग्जॉटिक पौधों के बड़े मार्केट की संभावना भी पाटन क्षेत्र में तैयार होगी। इस दौरान पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी, सीसीएफ बीपी सिंह, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव वन मंडल अधिकारी शशि कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।