धमतरी (वीएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सार्थक के विशेष बच्चों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में पेंटिंग व स्लोगन द्वारा नशा मुक्ति का संदेश दिया और लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। जिसमें देवश्री-तंबाकू निषेध, लीकेश और सत्यांशु ने सिगरेट निषेध, मनीषा सभी प्रकार का नशा का विरोध करते हुए, यज्ञदत्त व पोषण नशा से देश व दुनिया को बचाने प्रयास करते हुए, आकाश ड्रग्स और अन्य प्रकार के नशा बंद करने का चित्रों के माध्यम से बताया।
इस तरह विनीत, समीक्षा, प्रीती, भारती, रोशन ने प्रशिक्षकों की सहायता से स्लोगन लिखकर नशे का विरोध करते हुए संदेश दिया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को किसी भी तरह के नशे से दूर रहने और उससे दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षक मैथिली गोडे, गीतांजलि गुप्ता, मुकेश चौधरी, स्वीटी सोनी,देविका दीवान शामिल हुए।