बसपा ने की प्रभारी प्राचार्य को हटाने की मांग

Posted On:- 2022-06-27



  धमतरी (वीएनएस)। बहुजन समाज पार्टी जिला धमतरी की ओर से कलेक्टर जनदर्शन में संकरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कमलनारायण साहू व सहायक ग्रेड 2 किशोर साहू को हटाने की मांग कलेक्टर जनदर्शन में किया है। बसपा जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे ने बताया कि लगातार वहां पदस्थ शिक्षक शशिभूषण जांगड़े सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर पदस्थ हैं, जिसे लगातार जातिगत दुर्व्यवहार कर प्रताड़ित किया जा रहा है, पूर्व में भी पीड़ित के व्दारा वह सतनामी समाज जिला धमतरी की ओर से भी इस संबंध में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से विभागीय जांच में शिकायत के विषय में ही जांच नहीं किया गया है, लीपापोती किया जा रहा है गैर विभागीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाएं। लगातार जिले में एससी.एसटी वर्ग के अधिकारी कमर्चारियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धमतरी कलेक्टर इस मामले में तुरंत संज्ञान ले नहीं तो आने वाले समय में आन्दोलन करने बाध्य होंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बहुजन समाज पार्टी जिला धमतरी अध्यक्ष आशीष रात्रे, आर पी संभाकर, अशोक मेश्राम महासचिव, श्रीदास मानिकपुरी, रेवती साहू शहर उपाध्यक्ष, जितेंद्र पटेल, किसन चांद, प्रेमलाल कुर्रे, जगेश्वर देवांगन विधानसभा अध्यक्ष धमतरी, दीपिका नाग, ममता टंडन महासचिव मौजूद थे।