किसान है हताश, मजबूर होकर बाजार से खरीदनी पड़ रही है महंगी राशि में खाद : रंंजना साहू

Posted On:- 2022-06-27



  धमतरी (वीएनएस)। किसानों को हो रही है समस्याओं को जानकारी मिलने पर विधानसभा क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू किसानों की ओर से समस्या बताने पर तुरंत ही शंकरदाह सोसाइटी में जाकर निरीक्षण किए। विधायक ने सर्वप्रथम किसानों से चर्चा किए खाद पुर्ति नहीं होने की बात किसानों के द्वारा बताने पर सोसाइटी के प्रबंधक व कमर्चारियों से चर्चा करते हुए संपूर्ण जानकारी लेकर सोसाइटी का निरीक्षण किए। इस दौरान विधायक ने कहा कि लगातार किसानों को सिर्फ हताशा ही हाथ लगी हैए जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब उसे किसानों का छल कर रही हैए पर्याप्त मात्रा में खाद की पूर्ति ना करना किसानों के साथ अन्याय हैं। क्योंकि जब जब कृषि कार्य का समय आता है, तो सोसायटीओं में खाद नहीं मिलता बल्कि खाद का काला बाजार प्रारंभ हो जाती है, किसान हताश और मायूस होकर अधिक मूल्य में बाजार से खाद लेने के लिए विवश हो जाते है। विगत कई दिनों से लगातार किसानों को खाद न मिलने की शिकायत की जा रही है, जबकि किसानों को खाद न मिलने से अभी से कृषि कार्य में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जो हमारे किसान भाइयों के लिए अत्यंत दुखद है। विधायक ने निरीक्षण कर प्रंबधन को अतिशीघ्र खाद आपूर्ति कराने की बात कही। सोसाइटी में विधायक के साथ शंकरदाह, डोड़की, हरफतराई, सेहराडबरी, दानीटोला वार्ड, जालमपुरा वार्ड, बठेना वार्ड, नवागांव वार्ड, जोधापुर वार्ड,के किसान उपस्थित रहे।