धमतरी (वीएनएस)। डॉ. हेलन केलर के 243वीं जयंती के अवसर पर समाजसेवी संस्था एक्जेक्ट फाउंडेशन की ओर से प्रदेश के 25 दृष्टि बाधित दिव्यांग जनो का सम्मान जलविहार कालोनी मुख्य मार्ग स्थित हेरिटेज साहू सदन सभागार में किया गया। प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में धमतरी विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, जिला पंचायत मुख्य कायर्पालन अधिकारी प्रियंका ऋषि महोबिया, भारवी वैष्णव प्रशासनिक अधिकारी सीजी नर्सिंग कालेज रायपुर, बिलासपुर, अनिता बाबर, प्राप्ति वाशानी शामिल हुई। जिनके हाथो से दिव्यांग प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया। मंच संचालन सुधीर आजाद तंबोली की ओर से किया गया। समारोह स्थल में एक्जेक्ट फाउंडेशन के पर्वतरोही दिव्यांग छात्रा चंचल सोनी व रजनी जोशी की रंगोली सजाई गई थी, जिसे रंगोली कलाकारों ने बनाया था जिसे सभी ने सराहा।
उल्लेखनीय है कि एक्जेक्ट फाउंडेशन की ओर से संचालित दिव्यांग आवासीय विद्यालय में सभी तरह के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा दीक्षा के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के साथ मंच दिलाने का कार्य संस्था के सदस्य कर रहे है, जिसे महिलाओं की ओर से चलाया जा रहा है जिनके समर्पित प्रयास से ही राष्ट्रीय स्तर में पैरा जुडो ए स्विमिंग व कराते स्पर्धा में भी संस्था के दिव्यांग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर संस्था व प्रदेश का नाम रौशन किया है। डॉ हेलन केलर के जयंती अवसर पर एक्जेक्ट फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में धमतरी के विभिन्न संगठनों ने भी सहयोग किया जिसमें अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, मराठा समाज, गुजराती समाज, जैन समाज व साहू समाज के महिला संगठनों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।